दाहीगोड़ा में शहीद भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
घाटशिला, सितम्बर 29 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत दाहीगोड़ा स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुसाबनी प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम, आसना पंचायत मुखिया सह घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष मानसिंह हेंब्रम, सीमांत पॉल, भवशंकर भकत, रुनु पातर, जमशेद सोरेन, रफीक, शक्ति पाड़ो राउत, विकास सोरेन और कृष्णा मार्डी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगत सिंह के विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- शाहिद भगत सिंह की जयंती पर लगे देश भक्ति के नारे, विभूति मंच नें दी पुष्पांजलि उपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.