बागपत, जनवरी 25 -- दाहा गांव के आर्य समाज मंदिर में नशाखोरी के खिलाफ क्षेत्र वासियों की पंचायत हुई। पंचायत में मुख्य वक्ता जिला जाट महासभा के अध्यक्ष एड. सोमेंद्र ढाका ने कहा कि नशा समाज के नाश की जड़ बनता जा रहा है। जिस परिवार में नशा अपनी जड़ जमा लेगा वह परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा। हम सभी को मिलकर नशाखोरी जैसे अवगुण के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। जिस दिन समाज अपनी जिम्मेदारी समझकर नशे के खिलाफ अभियान में अपनी भूमिका निभाएगा उसी दिन नशा जैसी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। सरकार को शराब के ठेकों पर लिख देना चाहिए कि शराब पीना हानिकारक है। शराब की दुकानों पर काले शीशे लगवाए जाए। वहीं मेडिकल स्टोर पर बिकने वाले सूखे नशे पर रोक लगाई जाए। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन द्वारा शराब के ठेकों पर शराब पीना हानिकारक न लिखवाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.