सीवान, अप्रैल 24 -- सीवान। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली दाहा नदी पर स्थित जर्जर पुराने पुल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और असामाजिक तत्व आमने-सामने हैं। पुल को ढहने से बचाने के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए हाइट गेज (बैरियर) को अज्ञात तत्वों ने एक बार फिर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने न केवल प्राथमिकी दर्ज कराई है। बल्कि, अब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से घटना स्थल पर स्थायी पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अक्षय कुमार ने मुफस्सिल थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि एमएच-85 के गोपालगंज मोड़ के पास स्थित यह पुल अत्यंत जर्जर अवस्था में है। भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए विभाग ने पुल के दोनों ओर लोहे के मजबूत हाइट गेज लगाए थे। आरोप है कि रात के...