बदायूं, सितम्बर 19 -- दास कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शुक्रवार को सेवा संकल्प एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने किया। स्वयंसेविकाओं ने दीप प्रज्वलित कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संकल्प लिया। डॉ. सुषमा, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. अर्चना, डॉ. शैलेंद्र कबीर, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. निहारिका रस्तोगी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...