बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। दास कॉलेज में एनएसएस की छात्र-छात्रा इकाइयों द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत में किसान आंदोलनों के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. संजीव सक्सेना ने औपनिवेशिक काल और प्रो. मनवीर सिंह ने 1857 से पूर्व के किसान विद्रोहों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. बी.एन. शुक्ल ने 1857 के बाद के आंदोलनों पर प्रकाश डाला। रवि भूषण पाठक ने आंदोलनों के बदलते स्वरूप और डॉ. नीतू गुप्ता ने वर्तमान किसान आंदोलनों की विभिन्न परतों का विश्लेषण किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सत्यम मिश्र,अनमोल निधि व निहारिका गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...