दास की छात्राओं ने लिया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण
बदायूं, फरवरी 24 -- बदायूं। दास कॉलेज में एनएसएस छात्रा इकाइयों द्वारा कौशल विकास थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गए। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मेहंदी प्रतियोगिता और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विशेषज्ञों ने छात्राओं को बेसिक मेकअप टिप्स, फेशियल और विभिन्न हेयर स्टाइल्स बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य छात्राओं को उन बारीकियों से अवगत कराना था, जो भविष्य में उन्हें सौंदर्य उद्योग में स्वरोजगार के अवसर दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकें। कार्यक्रम अधिकारी अनमोल निधि एवं निहारिका गुप्ता के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.