नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली। अगले महीने होने वाली विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू सहित भारत के चार मुख्यमंत्री और 100 से अधिक सीईओ शामिल होंगे। यह पांच दिवसीय वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी, 2026 तक चलेगी और इसमें करीब 130 देशों से लगभग 3,000 वैश्विक नेता शामिल होंगे। इनमें करीब 60 राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे। कई केंद्रीय मंत्रियों के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ तेलंगाना के ए रेवंत रेड्डी और मध्य प्रदेश के मोहन यादव भी दावोस पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...