कन्नौज, जून 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में पानी निकासी के लिए छोटे-बड़े कुल 50 नाले हैं। जिनमें नगरपालिका रोड, गंगेश्वरनाथ मंदिर रोड, जीटी रोड हाइवे और तालग्राम रोड का नाला प्रमुख है। पालिका प्रशासन का दावा है कि बरसात शुरू होने से पहले ही वह अपने सभी नालों की सफाई पूरी करा लेगा। इसके लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। पालिका के जिम्मेदारों के मुताबिक अभी तक 30 नालों की सफाई का कार्य पूरा कराया जा चुका है। कुछ भी हो, हर वर्ष नालों की सफाई कराई जाती। इसके बाद भी बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। कीचड़ से लबालब गंगेश्वरनाथ मंदिर रोड का नाला यह भी पढ़ें- टाउन एरिया के नालों की नहीं हुई सफाई, होगा जलभरावनाले की सफाई की समस्या छिबरामऊ। कैरदा रोड से गंगेश्वरनाथ मंदिर रोड होते हुए नगर के मुख्य नाले को जोडऩे वाले इस नाले म...