नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सामान्य बीमा क्षेत्र की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता जताई है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि सरकारी क्षेत्र की तीन बड़ी सामान्य बीमा कंपनियां लगातार पांच तिमाहियों से न्यूनतम पूंजी पर्याप्तता मानक को पूरा नहीं कर पा रही हैं। इससे पूरे बीमा क्षेत्र की वित्तीय मजबूती पर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि जीवन बीमा कंपनियां अब भी नियामकीय मानकों का पालन कर रही हैं, लेकिन उनका पूंजी सुरक्षा कवच भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। आरबीआई का मानना है कि बीमा क्षेत्र देश की वित्तीय प्रणाली का अहम हिस्सा है। यदि बड़ी बीमा कंपनियों की पूंजी लगातार कमजोर होती है तो इसका असर पूरे वित्तीय तंत्र पर पड़ सकता है। यही कारण है कि केंद्रीय बैंक ने समय रहते पूंजी मजबूत करने और कारोबार क...