दावों की खुली पोल, धनबाद में फिर शुरू हुई कोयला चोरी
धनबाद, सितम्बर 8 -- केंद्रीय गृह मंत्रलाय के जीरो कोल लिकेज प्लान की धनबाद में हवा निकलने लगी है। कोयला चोरी रोकने के सीआईएसएफ के दावों के बीच धनबाद में फिर से कोयला चोरी परवान चढ़ने लगी। सोमवार की सुबह धनबाद जिले की अलग-अलग सड़कों पर साइकिल और बाइकों से हो रही कोयले की बोरियों की ढुलाई ने सीआईएसएफ, बीसीसीएल और ईसीएल के दावों की पोल खोल दी। बेरोकटोक सड़क पर दौड़ रही कोयला लदी साइकिल और बाइक विभिन्न थानों की पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कोयला चोरी रोकने के निमित सीआईएसएफ ने 500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की बात कही थी। सीआईएसएफ को खान और खनिज (विकास और विनियमन) के तहत विशेष कानूनी अधिकार भी दिए गए हैं। अब बिना पुलिस के सीधे सीआईएसएफ अदालतों में लिखित शिकायत दर्ज कराने में सक्षम हैं। कोयले के परिवहन और अवैध खनन की निगरानी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.