दावे हुये लेकिन पंचायतों तक नहीं पहुंचे आधार सुधार केन्द्र
कानपुर, मई 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शासन की ओर से पंचायत स्तर पर आधार सुधार केन्द्र संचालित करके लोगों के आधार की खामियां दूर करने की बात कही गई थी, लेकिन तमाम कवायद के बाद भी पंचायतों तक आधार सुधार केन्द्र नहीं पहुंच सके। इसके कारण आधार में सुधार के लिये बड़ी संख्या में लोग अभी भी बैंक और डाकघरों में सुबह से लाइन लगा रहे हैं। आधार की आवश्यकता लोगों को अब हर काम में पड़ रही है। आधार की खामियां लोगों के लिये मुसीबत बनी है। स्कूल कालेजों में प्रवेश से लेकर छात्रवृत्ति भरने तक में आधार की मामूली कमी मुसीबत बन रही है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में बड़ी संख्या में किसानों के नाम खतौनी और आधार में मिसमैच होने के कारण समस्या बनी हुई है। आधार केन्द्र अधिक न होने के कारण लोग बैंक और डाकघरों में सुबह से ही डेरा लगा रहे हैं। दो महीने पहले ही शासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.