कानपुर, फरवरी 1 -- एसआईआर को लेकर बूथ दिवस का आयोजन शनिवार को सभी बूथों पर किया गया। बूथो पर मौजूद रहकर बीएलओ ने दावे आपत्तियों के साथ मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फार्म संख्या 6 व त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म संख्या 7 लिए। जबकि बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता नोटिस लेकर पहुंच गये। वह कागज का इंतजाम न हो पाने औश्र निर्धारित सुनवाई तिथि बीतने की बात कह रहे थे। बीएलओ उन्हें समझाकर सुनवाईस्थलों पर भेजते रहे। अकबरपुर रनियां विधान सभा क्षेत्र के बारा गांव के बूथ संख्या 196 की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए कौसर बेगम ने बताया कि मायके में किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने के कारण कोई साक्ष्य नहीं मिल पा रहा है। बीएलओ वर्ष 1987 के पूर्व में जारी माता-पिता का अभिलेख के साथ खुद का जन्म तिथि सिद्ध करने वाले साक्ष्य की मांग कर रहे है।...