कन्नौज, अगस्त 9 -- तिर्वा, संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने टिकट के दावेदारों के बीच चल रही खींचतान को खत्म कर संगठन में एकजुटता का संदेश दिया है। इंदरगढ़ के अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस में आयोजित विधानसभा स्तर की बैठक में टिकट के सभी दावेदार और पार्टी पदाधिकारी जुटे। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए अधिकृत प्रत्याशी को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने और जिताने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह निम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए कई लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन अभी किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। पार्टी नेतृत्व जिस व्यक्ति को अधिकृत करेगा, सभी कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से खड़े होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़कर स...