दरभंगा, नवम्बर 28 -- लहेरियासराय। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार व प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं व अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की। बैठक में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए चयनित दावा वादों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद, ध्रुव कुमार ठाकुर, चंद्रधर मल्लिक, शिशिर कुमार दास, जवाहर कुमार झा, हरिवंश कुमार कर्ण, सोहन कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, मो. मकसूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...