दावा : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल है, जिसमें फरार आरोपी जीशान अख्तर की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। इस ऑडियो में दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। अभी तक इस ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई। रिकॉर्डिंग में जीशान अख्तर के रूप में पहचाने जा रहे व्यक्ति ने जीशान सिद्दीकी को कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि पुलिस की सुरक्षा भी संभावित हमले को रोकने में काम नहीं आएगी। उन्हें पता नहीं चलेगा कि वह कहां है और उन पर कब हमला हो सकता है। उसने यह भी कहा कि पुलिस सुरक्षा और जीशान सिद्दीकी के दुबई आने-जाने के बावजूद वह उन्हें निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा। अक्तूबर 2024 में मुंबई के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.