कन्नौज, अप्रैल 2 -- कन्नौज। जिले में ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने दावा किया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे किसी प्रकार की किल्लत की संभावना नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें।हाल के दिनों में ईंधन की कमी को लेकर फैली चर्चाओं के बीच प्रशासन ने आंकड़ों के जरिए स्थिति स्पष्ट की। जिले के 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल का प्रारंभिक स्टॉक 1282 किलोलीटर और पेट्रोल का 953 किलोलीटर दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन डीजल की 310 किलोलीटर और पेट्रोल की 127 किलोलीटर बिक्री हुई, जो सामान्य मांग के अनुरूप है। घरेलू गैस की स्थिति भी संतोषजनक बताई गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.