आरा, मार्च 15 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड के दावां पोखरा पर रविवार को ब्रह्मविद्या विहंगम योग का भव्य सत्संग आयोजित हुआ। संचालन हरेराम यादव ने किया। वक्ताओं ने सेवा, साधना और सद्गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। सत्संग में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मिथलेश ठाकुर ने "चुनरीया में दाग कहां से आई" और सुश्री प्रिया ने विरह भजन "विरहिन चाहे हो पिया से मिलनवा हो रामा" प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता ने सेवा और साधना से जीवन कल्याण की बात कही। शिवानंद चौबे ने बताया कि विहंगम योग का सत्संग पुण्य प्रताप से ही मिलता है। प्रो. रामजी चौधरी ने 19 मार्च को बिहिया में सुबह नौ बजे से भव्य स्वर्वेद यात्रा निकलने की जानकारी दी। कार्यक्रम की सफलता में सुरेश कुमार, डॉ. रा...