दावा: फुकेट से दिल्ली आ रहे विमान का पायलट लेता था नींद की गोली
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहे विमान का पायलट नींद की गोली लेता था। मीडिया रिपोर्ट के दावे के अनुसार एयर इंडिया की आंतरिक फ्लाइट सेफ्टी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। पायलट ने बताया है कि उसे काफी समय से अनिद्रा की दिक्कत है। विमान के टर्बुलेंस का शिकार होने के बाद शुरू हुई जांच में पता चला है कि घटना के वक्त पायलट ने गांजा पिया था। विमान के पायलट ने जांच के दौरान अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर वो नींद की गोली खाता है। पायलट ने बताया कि पहली उड़ान के लिए एयरपोर्ट पर देर रात बारह बजकर 10 मिनट पर रिपोर्ट करना होता है। इसके लिए आपको दस बजे से तैयारी शुरू करनी होती है। ऐसे में पूरी नींद संभव नहीं है। फुकेट में उतरने के बाद होटल तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है, इसका सीधा असर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.