लखनऊ, मार्च 13 -- हर साल की तरह इस साल भी खगोल शास्त्र विज्ञान की गणना के अनुसार ईद-उल-फित्र शनिवार 21 मार्च को मनायी जाएगी। ईद का चांद शुक्रवार 20 मार्च को पूरे देश में देखा जाएगा और ईद-उल-फित्र की नमाज अगले दिन, यानी 21 मार्च को पढ़ी जाएगी। ये दावा मौलाना डा. कल्बे सिब्तैन नूरी ने किया।डॉ. कल्बे सिब्तैन नूरी ने कहा कि ये दावा खगोलशास्त्र विज्ञान की गणना के आधार पर है। हालांकि, किसी भी तरह के विरोधाभास होने की सूरत में चांद कमेटियों का फैसला ही अन्तिम माना जाएगा। उन्होंने चांद कमेटियों के उलमा से गुजारिश की है कि यह एआई का जमाना है। जिसमें किसी भी शहर या इलाके में चांद दिखने की झूठी फोटो या वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करना आसान है। इसलिए 29वें रमजान को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। डा. नूरी ने कहा कि इस साल शिया समुदाय अपने धार्मिक...