दावा: दालचीनी में छिपा मधुमेह नियंत्रण का प्राकृतिक सूत्र
हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा करते हुए बताया कि दालचीनी में मधुमेह नियंत्रण का प्राकृतिक सूत्र छिपा है। दावा किया कि पतंजलि वैज्ञानिकों के शोध को अमेरिकी जर्नल एल्सवियर ने स्वीकार करते हुए माना कि दालचीनी में मिलने वाले जैव सक्रिय तत्व से मधुमेह की बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। बुधवार को आचार्य बालकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि पतंजलि के वैज्ञानिकों की मेहनत वैश्विक स्तर पर चमक बिखेर रही है। दालचीनी के शोध को अमेरिका के प्रसिद्ध जर्नल एल्सवियर के फूड रिसर्च इंटरनेशनल ने स्वीकार किया है। यह शोध वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को बल देता है। साथ ही दालचीनी ने मधुमेह के इलाज में नए आयाम खोले है। दालचीनी वायु और पित्त का हरण करके शुक्र और बल के रूप को बढ़ती है। दालचीनी के गुण को पतंजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.