कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- दावत खाकर बेटे के साथ लौट रहे प्राइवेट शिक्षक को चौरा गांव के समीप रोककर हमला किया गया। शिक्षक को बेरहमी से पीटा गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली के निदूरा निवासी मुलायम सिंह पटेल पुत्र स्वर्गीय रुद्रपाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक विद्यालय में प्राइवेट शिक्षक है। मुलायम सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात कराीब दस बजे अपने दस वर्षीय पुत्र शिवम के साथ चौरा गांव स्थित एक गेस्ट हाउस से निमंत्रण खाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह चौरा रोड के पास पहुंचा तभी चार लोगों ने घेरकर रास्ते में रोक लिया। सरिया व लोहे के रॉड से उस पर अचानक हमला किया गया। इससे वह घायल हो गए। जान बचाने के लिए उसने शोर मचा...