प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के चंघईपुर निवासी सलमान खान 29 मई की रात 11 बजे अपने बहनोई अकरम अली और उसके बेटे इसरार के साथ कार से दावत खाकर चांदपुर से लौट रहा था। आरोप है कि चक्की के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। रॉड और लाठी से मारकर घायल कर दिया। कार का शीशा तोड़ दिया। सलमान ने असलम, मो. कैफ, हलीम, एजाज, सार्दन और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...