दावत मांगने का विरोध करने पर श्रमिक को नौकरी से निकाला
अमरोहा, मई 18 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव जिवाई स्थित एक कंपनी में कार्यरत श्रमिक ने कंपनी के मुंशी और सुपरवाइजर पर दावत मांगने, गाली-गलौज करने तथा गेट कार्ड बंद कर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव भवानीपुर निवासी योगेंद्र सिंह का कहना है कि उसकी नौकरी 24 अप्रैल को कंपनी में हेल्पर पद पर लगी थी। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले कंपनी के मुंशी और सुपरवाइजर ने उससे दावत की मांग की। जब उसने मना किया तो दोनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि बाद में उसका गेट कार्ड बंद कर दिया गया और जान से मारने की धमकी देकर कंपनी से निकाल दिया। पीड़ित योगेंद्र सिंह शनिवार को थाने पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी। वहीं, कंपनी के सुपरवाइजर आरोपों को निराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.