कौशाम्बी, मई 9 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी रम्मे द्विवेदी पुत्र स्व. राजनारायण द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गुरुवार की रात को वह अमीना गोराजू में अपनी बाइक से दावत खाने गया था। दावत खाकर वह बाहर निकला तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। काफी खोजबीन की गई। वहां मौजूद लोगों से पता करने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। रम्मे द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह वाले घर से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...