फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरखेड़ा नहर के पास रविवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एटा से एक दावत कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे कार सवार युवकों पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। बदमाशों ने रास्ता रोकने के लिए सड़क पर लकड़ी डाल दी थी और विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की। इस हमले में कार के शीशे टूटने से दो युवक घायल हो गए। हालांकि, युवकों ने साहस का परिचय देते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसका तमंचा छीन लिया, लेकिन साथी बदमाश उसे छुड़ा ले जाने में कामयाब रहे।सबितापुर बिहारीपुर गांव निवासी शिवशरण राजपूत रविवार को रामनरेश, बादाम सिंह और श्यामपाल के साथ जनपद एटा के थाना बागवाला के गांव खड़उआ में अपनी बुआ के घर दावत में गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी बरखेड़ा नहर के पास बदमाशो...