नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा और संभल जिलों में शादी समारोहों की खुशियां उस समय अफरातफरी और मातम में बदल गईं, जब दावत का खाना खाने से सैकड़ों लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इन दो अलग-अलग घटनाओं में अब तक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है, जबकि दूल्हे और उसके पिता समेत करीब 350 से अधिक लोगों की हालत खराब है। भीषण गर्मी के बीच खराब भोजन (दूषित खाद्य पदार्थ) को इस सामूहिक बीमारी की मुख्य वजह माना जा रहा है।अमरोहा: दावत के बाद महिला की मौत, गांव में दहशत अमरोहा के बछरायूं क्षेत्र के गांव कमालपुर काजी में 19 अप्रैल को एक बैंक्वेट हॉल में लगन का कार्यक्रम आयोजित था। दावत खाने के बाद मेहमानों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलवती की मौत हो गई। पर...