दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज
रुडकी, जुलाई 12 -- एक युवक की दावत के बहाने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक के दोस्तों से भी गहनता से पूछताछ कर रही है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव मोहम्मदपुर जट्ट निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे सौरभ के पास शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसके दोस्त सुमित निवासी गांव केलनपुर, थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर का फोन आया था। सुमित ने सौरभ से कहा था कि वह उसे लेने आ रहा है और साथ बैठकर दावत करेंगे.
दावत का बुलावा फोन आने के बाद सौरभ गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा। जहां पहले से ही गांव निवासी उसके दोस्त डिंपल और आशीष मौजूद थे। कुछ देर बाद सुमित भी बाइक से वहां पहुंचा और सौरभ, डिंपल व आशीष को अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.