बलिया, मई 30 -- बांसडीह। क्षेत्र के खरौनी गांव में शुक्रवार की रात दावत कर रहे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। चर्चा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई, हालांकि संयोग से गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि खरौनी गांव के नलकूप पर कितृपुर निवासी अजय और पप्पू यादव दावत कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर के साथ फायरिंग भी हुई। इस मामले में एक तरफ अजय और पप्पू तथा दूसरे पक्ष से चंद्रशेखर यादव और विरोधी यादव ने मारपीट की तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दावत में दोनों पक्ष मौजूद थे तथा मस्ती कर रहे थे। पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरु हुआ जो मारपीट में तब्दील हो गया। उनका कहना है कि मारपीट हुई है, लेकिन फायरिंग की...