लातेहार, मार्च 29 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मारंगलोईया,जिलंगा में कल मंगलवार 31 मार्च को अकीका मसनूना के मुबारक मौके पर एक अज़ीमुश्शान रूहानी महफिल दावत ए आम इजलास ए आम व पयामे इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाद नमाज़ ईशा किया जाएगा। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,इस रूहानी महफिल में उलेमा ए किराम अपने नूरानी बयानात के माध्यम से इंसानियत,अमन ओ भाईचारे और दीन की तालीम पर रौशनी डालेंगे। कार्यक्रम में हज़रत मौलाना सुफियान हैदर कासमी रांची,मौलाना सोहराब आलम कोलकाता,मौलाना अब्दुल वाजिद साहब चतुर्वेदी एवं मौलाना ज़ियाउर्रहमान नदवी लोहरदगा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा महफिल में नात व मन्कबत का भी खास प्रोग्राम रखा गया है। जिसमें मशहूर शायर जनाब दिल खैराबादी यूपी,जनाब असद आज़मी यूप...