मुरादाबाद, मार्च 15 -- मुरादाबाद। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत का असर दिखने लगा है। तमाम कैटरिंग का कार्य करने वाले कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। इन कैटरिंग का कार्य करने वाले कह रहे हैं कि समस्या का समाधान जल्द करवाया जाना चाहिए। कैटरिंग का आर्डर लेने वाले अब सिलेंडर नहीं मिलने से कतरा रहे हैं। कैटरिंग का काम करने वाले नीरज गुप्ता ने बताया कि कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। पार्टी खुद सिलेंडर मुहैया करवाएगी तो उनके यहां काम कर देंगे। इसी तरह अरोड़ा कैटरर ने बताया कि कई पार्टियां टालनी पड़ रही हैं अथवा विकल्प में डीजल भट्ठी अथवा कोयला भट्ठी का प्रयोग करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर कामर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने का असर कारोबार पर पड़ने लगा है। अगर स्थिति में जल्द बदलाव नहीं हुआ तो कैटरर को और समस्या का सामना करना पड़ सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.