मधेपुरा, मार्च 20 -- चौसा, निज संवाददाता। पैना पंचायत की मुखिया इदुम खातुन के नेतृत्व में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। बुधवार की देर शाम चंदा मदरसा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। दावते इफ्तार में गंगा-जमुनी तहजीब को लेकर बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के लोग शामिल रहे। महागठबंधन के ई नवीन निषाद ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक है। जिप सदस्य अनिकेत मेहता ने कहा कि रमजान महीना इंसानियत, भाईचारे मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे का पैगाम देता है। शिक्षक याहिया सिद्दीकी ने कहा कि रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश एवं समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। मौके पर मुखिया मुखिया बबलू ऋषिदेव, विनोद भारती, पप्पू शर्मा, पंच...