नई दिल्ली, जनवरी 16 -- भारतीय परिवारों में कई जगह दाल, राजमा, चना जैसी चीजों को खाने से पहले ऊपर से नींबू जरूर निचोड़ा जाता है। कुछ लोग ऐसा सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं असल में ऐसा करने के सेहत से जुड़े कई फायदे भी होते हैं, जिनके बारे में कम लोगों को ही पता होता है। बता दें, नींबू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मौजूद विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण (absorption) को बेहतर बनाता है। दालें, चना, राजमा और हरी सब्जियों में जो आयरन होता है, उसे नॉन-हीम आयरन कहा जाता है, जिसे शरीर आसानी से नहीं अवशोषित करता है। लेकिन नींबू में मौजूद विटामिन सी इस आयरन को ऐसे रूप में बदल देता है, जिसे शरीर जल्दी और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है। यही वजह है कि शाकाहारी लोगों, महिलाओं और उन लोगों के लिए नींबू खासतौर पर फायदेम...