पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी रोड स्थित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र में तीसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर लगभग 20 से 30 हजार रुपये मूल्य के बर्तन चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्र की संचालिका टुकु सरकार को शुक्रवार सुबह केंद्र खोलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर रखे खाना बनाने के डेग, खाने की थालियां, कल्छुल, कड़ाही, चम्मच और ग्लास सहित अन्य बर्तन चुरा लिए। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने गरीबों के लिए संचालित होने वाले इस केंद्र में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संचालिका टुकु सरकार ने बताया कि यह तीसरी बार है जब केंद्र में चोरी हुई है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.