कोडरमा, दिसम्बर 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरुपहाड़ी के समीप स्थित केदार होटल में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने अंचलाधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से औचक छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान होटल में खाना खाने की आड़ में शराब का सेवन करते कई युवकों को मौके पर पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम ने सभी को जांच व पूछताछ के लिए डोमचांच थाना ले जाया, वहीं होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि केदार होटल में मटन परोसने की आड़ में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसडीएम ने शुक्रवार को औचक कार्रवाई का निर्णय लिया। टीम के होटल पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक टीम को देखते ही कुछ लोग शराब की बोतलें झाड़ियों में फे...