नई दिल्ली, अगस्त 29 -- दोपहर के खाने से ले कर रात के डिनर तक, दाल भारतीय घरों में बनने वाली सबसे कॉमन डिशेज में से एक है। प्रेशर कुकर में ये फटाफट बन भी जाती है। आमतौर पर लोग कुकर में दाल, पानी और कुछ मसाले डालकर गैस पर पकने के लिए चढ़ा देते है। लेकिन कुछ लोग साथ में एक स्टील की छोटी सी कटोरी भी कुकर में डाल देते हैं। सुनने में काफी अजीब लग रहा है, है ना? लेकिन ये हैक आज भी कई घरों में इस्तेमाल किया जाता है। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस पॉपुलर हैक को शेयर किया है। तो क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस हैक के फायदे जानते हैं।दाल बनाते हुए कुकर में कटोरी क्यों डालते हैं? एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मास्टरशेफ पंकज एक सवाल शेयर करती हैं। जिसमें वो एक पॉपुलर हैक का जिक्र करते हुए ...