नई दिल्ली, मई 21 -- भारतीय खाने में अचार का स्वाद और महत्व दोनों खास माना जाता है। दाल-चावल, पराठा या साधारण खाने के साथ थोड़ा-सा अचार भी पूरे खाने का स्वाद बढ़ा देता है। हालांकि, कई लोग मानते हैं कि अचार सिर्फ तेल और नमक से बना होता है, इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं को लेकर लोग अक्सर अचार खाने से बचते हैं। लेकिन हर चीज की तरह अचार भी सही मात्रा में खाया जाए, तो यह कुछ फायदे दे सकता है। पारंपरिक तरीके से बना घरेलू अचार फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरता है, जो पाचन के लिए मददगार माना जाता है।अचार में तेल क्यों डाला जाता है?अचार में तेल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं डाला जाता। तेल अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है।यह अचार को खराब होने और बैक्टीरिया से बचाने में सहायक माना...