लखीसराय, अप्रैल 15 -- मनीष कुमार, लखीसराय। दाल का कटोरा संकट में: बड़हिया टाल के किसान मौसम, बाजार और बदहाल व्यवस्था से परेशान- जलजमाव और मौसम की मार से बुआई से कटाई तक हर चरण में बढ़ रही मुश्किलें- मंडी के अभाव में बिचौलियों का दबदबा, एमएसपी से कम कीमत पर बेचने को मजबूर किसानमनीष कुमार, लखीसरायजिले का बड़हिया टाल क्षेत्र, जिसे 'दाल का कटोरा' कहा जाता है, आज गहरे संकट से गुजर रहा है। मसूर, चना, मटर और खेसारी जैसी दलहन फसलों के लिए मशहूर यह इलाका अब किसानों की परेशानियों का केंद्र बन गया है। प्राकृतिक चुनौतियों के साथ-साथ व्यवस्थागत खामियां किसानों की कमर तोड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- दलहन के लिए कोई स्थानीय मंडी या बाजार उपलब्ध नहीं सबसे बड़ी समस्या जलजमाव की है। मानसून खत्म होने के बाद भी खेतों में महीनों तक पानी भरा रहता है। दलहन की बुआई क...