मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दाल कालाबाजारी मामले में हाईकोर्ट ने केस का रिकॉर्ड तलब किया है। मामले में आरोपित पटना के माल सलामी थाना अंतर्गत दीदारगंज हॉल्ट के समीप के निवासी दाल व्यवसायी ब्रजेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर सुनवाई के लिए हाइकोर्ट ने न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट से रिकॉर्ड की प्रति भेजने का आदेश दिया है। व्यवसायी ब्रजेश ने दावा किया गया है कि नाफेड की ओर से उन्हें सस्ते दर पर मोबाइल वैन से पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में दाल बेचने की जिम्मेवारी दी गई थी। नाफेड की ओर से जारी निर्देश के अनुसार ही वह इन तीनों जिलों के लिए उपलब्ध कराए गए दाल को बेच रहे थे। नाफेड ने ब्रजेश को मुजफ्फरपुर जिले में सस्ते दर पर बेचने के लिए आठ ट्रक दाल (लगभग 200 टन) सप्लाई की थी। इसमें से 389.69 क्विंटल दा...