वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी। नई सड़क-दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के लिए मंगलवार को भी सत्तार मार्केट में भवनों का ध्वस्तीकरण जारी था। चार मंजिला कटरे में 28 दुकानें और गोदाम हैं। उन्हें मशीन लगाकर तोड़ा जा रहा है। कटरे को तोड़ने का कार्य शनिवार को शुरू हुआ था। रविवार और सोमवार को बंद था। मंगलवार को फिर शेष हिस्सों को तोड़ना प्रारम्भ हो गया। तीन तल तोड़ दिए गए हैं। उधर सुरक्षा के लिहाज से कटरे के सामने वाले मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया था। बैरिकेडिंग पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं पीडब्ल्यूडी ने पूर्व में हुई रजिस्ट्री भवन को तोड़ने के लिए चिह्नांकन शुरू किया। चौक थाने की पुलिस लोगों से ध्वस्तीकरण और नापीवाले स्थल से दूर रहने की हिदायत दे रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...