वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। बिजली चोरी के आरोप में दालमंडी के दुकानदार असगर अली पर मुकदमा दर्ज कर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मच्छोदरी डिविजन के एक्सईएन नवीन प्रजापति और विजिलेंस एएसपी समर बहादुर के निर्देश पर सोमवार को कार्रवाई हुई। आरोपी का केबल भी जब्त कर लिया गया। उधर, आरोपी दुकानदार का कहना है कि वह चौक उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी की शह पर बिजली चोरी करता था। एक्सईएन ने मामले में एसडीओ से रिपोर्ट तलब की। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर करीब तीन मिनट का वीडियो वायरल हुआ। इसमें दालमंडी के दुकानदार को कटिया मारकर बिजली चोरी करते दिखाया गया। वीडियो में उसे यह कहते सुना गया कि वह चौक उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी की शह पर कटिया मारता है। बदले में वह उसे हर महीने सुविधा शुल्क देता है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नह...