वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए शनिवार को अधिग्रहीत भवन (संख्या सीके 39/5) का ऊपरी हिस्सा तोड़ा गया। इस दौरान घर के भीतर कुछ महिलाएं थीं। उन्हें निकालने के लिए महिला पुलिस को अंदर भेजा गया। लगभग एक महीने बाद पीडब्ल्यूडी ने दालमंडी में अधिग्रहीत भवनों का ध्वस्तीकरण इसी हफ्ते शुरू किया है। अभियान के चौथे दिन शनिवार दोपहर लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) और जिला प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंचे। बैरिकेड्स लगाकर दालमंडी के दोनों साइड के रास्ते बंद कर दिए गए। अधिग्रहीत भवन के चैनल गेट में ताला बंद था। उसे तोड़कर मजदूरों को छत पर भेजा गया और ड्रिल मशीन, हथौड़े और रम्मा से मकान का ऊपरी हिस्सा तोड़ने का कार्य शुरू हुआ। नीचे के तल पर कुछ महिलाएं मौजूद थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.