वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को फिर वृहद अभियान चलेगा। इस दौरान नगर निगम से जर्जर घोषित 22 भवनों का ध्वस्तीकरण होगा। गुरुवार को संबंधित भवन स्वामियों को मुनादी कराकर इसकी सूचना दी गई। दालमंडी में इस समय रजिस्ट्री कराए गए भवनों का बचा हुआ हिस्सा तोड़ा जा रहा है। इसमें सैकड़ों वर्ष पुराना मुसाफिरखाना भी शामिल है। ध्वस्तीकरण कार्य में सैकड़ों मजदूर और जेसीबी लगाई गई हैं। रजिस्ट्री वाले, नगर निगम से जर्जर और वीडीए से अवैध घोषित 80 भवन अब तक तोड़े जा चुके हैं। इधर, दालमंडी में चिह्नित 184 भवनों में लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने गुरुवार तक 66 भवनों की गुरुवार रजिस्ट्री करा ली थी। यह भी पढ़ें- दालमंडी में मार्ग चौड़ीकरण के लिए बुधवार को ध्वस्त हुए भवनों का शेष हिस्सा तोड़ा गया। पहले जिन भवन...