वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी को 20 करोड़ रुपये मिले हैं। यह धनराशि रजिस्ट्री करने वाले भवन स्वामियों को बतौर मुआवजा दी जाएगी। परियोजना के तहत 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में आने वाले 184 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें 47 भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। मार्च के अंतिम सप्ताह से अब तक रजिस्ट्री कार्य रुका हुआ था। अब 20 करोड़ रुपये मिलने से रजिस्ट्री कार्य में तेजी आएगी।लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 47 भवनों के 176 स्वामियों ने रजिस्ट्री की है, जबकि लगभग 50 भवन स्वामियों ने अपने स्वामित्व से जुड़े अभिलेख जमा किए हैं। राजस्व विभाग से इनका सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया क...