वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के तहत बुधवार दोपहर बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त किए जा रहे भवनों के शेष हिस्से तोड़े गए। नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित 21 और 13 खरीदे गए भवनों पर हथौड़ा चला। इस दौरान कुछ भवनों को जेसीबी से भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्वाइंट बनाकर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती की गई थी। ध्वस्तीकरण वाली जगहों पर दोनों तरफ बैरीकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया। सावधानी के मद्देनजर पुलिसकर्मी आने-जाने वालों को भी रोक रहे थे। हालांकि इस स्थान से कुछ ही दूरी पर ज्यादातर दुकानें खुली रहीं। ग्राहकों की आवाजाही भी रही। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से 650 मीटर लंबे दालमंडी मार्ग को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसपर लगभग 221 करोड़ की लागत आएगी। पीडब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.