दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: जर्जर भवनों के स्वामियों को फिर दी जाएगी नोटिस
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण में नगर निगम से जर्जर घोषित किए गए 17 भवनों का तीन सदस्यीय समिति ने निरीक्षण पूरा कर लिया है। यह समिति अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। इनके भवन स्वामियों को फिर नोटिस भेजी जाएगी। दालमंडी के 17 जर्जर भवनों के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-भवन) और नगर निगम के अधिशासी अभियंता तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के आर्किटेक्ट शामिल थे। समिति ने इन भवनों का निरीक्षण कर सत्यापन किया। अब जांच रिपोर्ट सौंपने की तैयारी चल रही है। बता दें कि लगभग 221 करोड़ की लागत से दालमंडी की 650 मीटर लंबी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.