वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर मुकदमों का साया गहराता जा रहा है। परियोजना मुकदमों के बीच लगातार बढ़ रही है। प्रोजेक्ट के खिलाफ अब तक 150 से ज्यादा अर्जियां हाईकोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा मामले मुआवजे के लिए किराएदारों की ओर से दाखिल हैं। कोर्ट इसमें कई का समाधान कर चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मुकदमे की सुनवाई के क्रम में जिला प्रशासन ने अब तक 126 प्रकरणों में एफिडेविट दाखिल किया है। मुकदमों की पैरवी के लिए राजस्व, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम लगाई गई है। यह टीम कोर्ट के हर निर्देश और सुनवाई पर नजर रखती है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण कारियों पर निगम करेगा कार्रवाई अधिवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर प्रकरण से जुड़े दस्तावेज तैयार करते हैं। अधिकारियों का दावा है कि जनपद का यह पहला...