वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए शनिवार को भवनों के ध्वस्तीकरण का महाभियान फिर शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से शुक्रवार को इसकी मुनादी कराई गई। स्वामियों को उनके भवनों को खाली करने को कहा गया। अभियान में 45 भवन तोड़े जाएंगे। इनमें 24 जर्जर घोषित और शेष रजिस्ट्री कराए गए भवन शामिल हैं।
ध्वस्तीकरण अभियान का विवरण दालमंडी में शनिवार सुबह 10 बजे से चलने वाले अभियान में जेसीबी और सैकड़ों मजदूर लगाए जाएंगे। ऊंची बिल्डिंगों को श्रमिक तोड़ेंगे और पर्याप्त जगह होने पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन से एडीएम स्तर के अधिकारी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और पुलिस के अफसर शामिल रहेंगे। सुरक्षा और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसबल के साथ अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। पीडब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.