वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए खरीदे गए भवनों का ध्वस्तीकरण अब 29 मार्च से होगा। पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। दरअसल, रमजान, ईद और नवरात्र की वजह से अभियान रोका गया था। जिसे 27 मार्च से चलना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे 29 मार्च को कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को दालमंडी में शियाओं के जुलूस के मद्देनजर अभियान की तारीख बढ़ा दी गई है। ज्ञात है कि लगभग 221 करोड़ से होने वाले दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण में चिह्नित 184 भवनों में 46 मकानों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। 12 भवनों को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध और 21 भवनों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया था। जर्जर भवनों समेत दो अवैध भवन पहले ही तोड़े जा चुके हैं। रजिस्ट्री क...