नई दिल्ली, अगस्त 16 -- भारत में ढेरों गांव है, लेकिम जब बात पहाड़ी गांवों की हो तो उनका कोई मुकाबला नहीं है। पहाड़ी गांव शांत होते हैं सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन साबित होते हैं। यहां हम टिंचुले गांव के बारे में बता रहे हैं। टिंचुले का अर्थ है तीन चूल्हे या 'तीन भट्टे'। इस गांव का नाम इसके चारों ओर स्थित तीन विशाल पहाड़ियों के नाम पर रखा गया है, जो ऊपर से देखने पर भट्टों की तरह दिखती हैं। जब आप इस गांव में जाएंगे तो रास्तों पर चलते हुए आप टेढ़ी-मेढ़ी बहती तीस्ता नदी, संतरे के बाग, चाय के बागान, अलग-अलग तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। दार्जिलिंग से कुछ ही किलोमीटर दूर ये जगह भीड़-भाड़ से कोसों दूर है। प्राकृतिक सुंदरता समेटे इस गांव के बारे में यहां सबकुछ जानें। टिंचुले गांव में घूमने की जगह 1) टिंचुले व्यू पॉइंट- यह माउंट कंचनजंगा ...