आरा, जून 12 -- आरा। भोजपुर पुलिस महकमे में फेरबदल के तहत खवासपुर थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी गयी है। दारोगा सुशांत कुमार को खवासपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।‌ 2009 बैच के दारोगा सुशांत कुमार फिलहाल जगदीशपुर थाने में कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इस मामले में आदेश भी जारी कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, पदभार संभालने के बाद सुशांत कुमार ने कहा कि कानून का राज कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...